टोंक। शहर के आदर्श नगर में नव-निर्मित नवग्रह अरिष्टनिवारक नवग्रह जिन मन्दिर श्री 1008 मजिजिनेन्द्र पंचकल्याण महामहोत्सव का आयोजन 17 से 22 फरवरी तक किया जायेगा।
आदर्श नगर जैन समाज के अध्यक्ष पारसमल जैन फूलेता वाले व समाज के प्रदीप जैन देवली वालो ने प्रेस वार्ता में बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज आदर्श नगर टोंक व सकल दिगम्बर समाज टोंक के तत्वावधान में विश्व के इतिहास में प्रथम सर्वाधिक बारम्बार भू-गर्भ से प्रकटित जिन बिम्बों के अतिशय से सुशोभित टोंक शहर के आदर्श नगर में पंचकल्याणक महामहोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
पंचकल्याण महामहोत्सव अध्यक्ष कमलेश कुमार कलेई वाले ने बताया कि 17 फरवरी को गर्भकल्याण पूर्वाद्र्ध में प्रात: 7.30 बजे कलश यात्रा, ध्वजारोहण, मंडीप उदघाटन, चित्रअनावरण, दीप प्रज्जवलन, मंगल कलश स्थापना, 18 को गर्भ कल्याण उत्तराद्र्ध को दोपहर 12.30 बजे तपोवन आट्स ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति, सायंकाल माता का मंगल स्नान श्ऱंृगार, महाराजा नाभी राय दरबार, माता की सेवा, 56 कुमारियों का आगमन, 19 को जन्मकल्याणक महोत्सव में 21 हाथी, 13 बग्गियों पर शोभायात्रा एक नीजि गार्डन से घंटाघर से वापस होकर आदर्श नगर पांडुशिला पर पहुंचेगी,
जहां पर कलशाभिषेक किया जायेगा। निकलेगी। कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद भरनी वालो ने बताया कि 20 फरवरी को तप कल्याण महोत्सव में दोपहर को विवाह संस्कार, 32 मुकुटवद्ध राजाओं का आगमन, 21 को केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं 22 को मोक्ष कल्याण महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र जैन हाडी गांव वाले ने बताया आदर्श नगर स्थित नवनिर्मित कांच के मंदिर में विश्व के इतिहास में प्रथम सर्वाधिक बारम्बार भू-गर्भ से प्रकटित जिन बिम्बों के अतिशय से सुशोभित टोंक शहर के आदर्श नगर में पंचकल्याणक महामहोत्सव के कार्यक्रम में आचार्य श्री इन्द्रनन्दी जी महाराज ससंघ व पंडित मनोज जैन शास्त्री के
सानिध्य में मन्दिर में स्थित वेदियों का नवनिर्मित नवग्रह अरिस्टनिवारक जिनमन्दिर में पट उद्घाटन करवाते हुए मूलनायक भगवान सुर्वतनाथ, पदमप्रभु भगवान, आदिनाथ भगवान, चन्द्रप्रभु भगवान, पाश्र्वनाथ भगवान, नेमीनाथ भगवान, वासुपूज्य भगवान, शान्तिनाथ भगवान, पुष्पदन्त भगवान वेदी अनावरण जिनबिम्ब स्थापना के साथ ही
शिखर पर पाश्र्वनाथ भगवान की वेदियों की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री लालचंद जैन दतवास वाले, विनोद फूलेता, मुकेश बनेठा, अभिषेक जैन, मुकेश जैन टोड़ा, विष्णु लांबा, पंकज कल्ली वाले, मुकेश दतवास आदि मौजूद थे।