Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भाजपा की राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा मेहंदवास मंडल में निकाली

भाजपा की राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा मेहंदवास मंडल में निकाली

liyaquat Ali
4 Min Read

टोंक।  भाजपा की राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा सातवें दिन मेहंदवास मंडल में डिपो बालाजी मंदिर से शुरू होकर लहन,पालड़ा,बडकाली,डारडाहिन्द,मालियों की झोपडिय़ा, मेहंदवास, अर्नियानील, दाखिया, खेड़ा, छान, महुआ, थली, भरनी तक निकली यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। हर ग्राम पंचायत पर चौपलो का आयोजन हुआ।

जन आक्रोश यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,यात्रा जिला संयोजक सतीश चंदेल,यात्रा विधानसभा प्रभारी अनमोल तोमर,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,वरिष्ठ नेता रतनलाल चौधरी,पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्यारेलाल यादव,

जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,मालपुरा प्रभारी राजेश गुर्जर,शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक नीलिमा आमेरा,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना छामुनिया,मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल जाट ने संबोधित किया।

भाजपा ने इस राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा के द्वारा कांग्रेस के जंगलराज कुशासन भ्रष्टाचार जनविरोधी व किसान विरोधी नीतियों के प्रति जागरूकता फैला कर प्रदेश मे व्याप्त अराजकता पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बने रहने व बनने की लड़ाई के कारण 4 वर्षों से मंत्रिमंडल ,ब्यूरोक्रेसी दो भागों में बैठी हुई है। इनके आपसी स्वार्थ वह लड़ाई के कारण प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक मिनी मुख्यमंत्री बनकर जनता को लूटने का काम बेरोकटोक कर रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के समय किसानों से किया गया कर्ज माफी का वादा कागजी पुलंदो में धूल खा रहा है। कांग्रेस के काले राज में राज्य महिला दुष्कर्म में नंबर 1 तथा महिलाओं पर अत्याचार में नंबर दो एवं दलितों पर अत्याचार में नंबर 1,।  साइबरक्राइम में नंबर 1, बिजली की कीमतों में वृद्धि में नंबर 1 तथा पेट्रोल- डीजल की कीमतों में नंबर 1 और परीक्षाओं में पेपर लीक होने की घटनाओं में नंबर 1 बना हुआ है।

प्रदेश में लंपी वायरस के कारण लाखों गौमाताओं की जान चली गई लेकिन कांग्रेस की निकम्मी सरकार ने उन्हें ना वैक्सिंन लगा पाई और ना ही उन्हें दवा दे पाई। राज्य की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करना तो दूर की बात उन्हें विफल करने में लगी हुई है।

जहां एक तरफ पूरे देश में मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना हो रही है वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार उन जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में विफल रही है। सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। 4 सालों में प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक भी कार्य नहीं किया।

कांग्रेस केवल लोक लुभावने वादे कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है।प्रदेश में जनता की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।कांग्रेस सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त हैं जंगलराज से जनता दहशत और खौफ में है।

चुनाव के समय किसानों से कर्जमाफी का वादा कर सरकार भूल गई है। प्रदेश का किसान कर्ज के बोझ से दबा हुआ है और आत्महत्या करने को मजबूर है। बेरोजगारों को बेराजगारी भत्ता का झुठा वादा कर युवाओं के साथ छल किया।कांग्रेस सरकार में महिलाओ पर अत्याचार की घटनाऐ बहुत अधिक हो गई।

जन आक्रोश यात्रा में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री नंदलाल छान,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट,यात्रा सह सयोजक चौथमल विजय,उपप्रधान रामकेश मीणा,उमराव सिंह,छोटू लाल जाट,मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह सोलंकी, राजाराम गोहरपुरा,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,

सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, अंकित बगड़ी, राजू कश्यप, शिवराज गोरा, सीआर रामावतार चौधरी, सरपंच घनश्याम शर्मा, सरपंच कैलाश तिवाड़ी,किशनलाल गुर्जर,लक्ष्मण सिंह,महावीर यादव, किशनगोपाल शर्मा,

रामकल्याण जाट,पोलूराम खेड़ा,लेखराज चौधरी, महेंद्र चौधरी,गणेश, दिनेश निमोला, विकास,हीरालाल सैनी,शिवराज बैरवा,बाबूलाल दाखिया, महावीर गुर्जर,बजरंग राणा,मोतीलाल यादव,पूर्व सरपंच हनुमान बरवास सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770