भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व सांसद विधायक ने सीताराम गुर्जर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

liyaquat Ali

 

 

अरनिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को याद किया

 

निवाई  (विनोद सांखला) ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा अरनिया मंडल अध्यक्ष श्री सीताराम गुर्जर के निधन पर सन्देश भिजवाकर गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि श्री सीताराम ने भाजपा अरनिया मंडल को मजबूत बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, स्थानीय विधायक हीरालाल रेगर, देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला महामंत्री दीपक संगत,भाजयूमो जिला महामंत्री रमाकांत शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष रमेश गढ़वाल, अरनिया मंडल महामंत्री सावरिया सोनी ने भी श्री सीताराम गुर्जर को रविवार को तिये की बैठक में भावभिनी श्रदांजली अर्पित की एवं उनके द्वारा पार्टी में किये गये कार्यों की सराहना की।

 

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री)विकेश खोलिया, किसान मोंर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान काबरा,निवाई पंचायत समिति प्रधान चंद्रकला मांगीलाल गुर्जर, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जागिड़ ने भी श्री सीताराम गुर्जर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी परिवार टोंक ने श्रीसीताराम गुर्जर के आकस्मिन निधन पर गहरी संवेदना एवं दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन से पूरा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोंर्चा परिवार एवं समस्त समाज के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अपने अध्यक्ष का कार्यकाल में अरनिया मंडल को नये आयामों पर पहुँचानें का भरपुर प्रयास किया। उनका तिये की बैठक निज आवास श्रीरामपुरा उर्फ नायगाव में रखा गया, जिसमें टोंक भाजपा के समस्त पदाधिकारियो ने पहुँच कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बैठक में भाजपा परिवार सहित गुर्जर समाज के लोग उपस्थित रहे।

महामंत्री सावरिया सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अरनिया मंडल की ओर से मंगलवार को सुबह 11बजे उपतहसील दत्तवास में स्व. श्री सीताराम गुर्जर को पुष्प अर्पित कर श्रदांजली दी जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment