https://youtu.be/z49k84EIs-Y
टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। रेल के लिए भूमि अवाप्ति की घोषणा अब तक भी नही होने से नाराज़ रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में आज घंटा घर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का पुतला फूंका। तथा राज्य सरकार व रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
अकबर खान ने बताया कि राज्य सरकार ने टोंक रेल भूमि अवाप्ति का मामला काफी लंबे समय से अटकाया हुआ है। इसके चलते लोगों में काफी रोष है। साथ ही अकबर खान ने सरकार को चेताया की आचार संहिता से पहले रेल अवाप्ति की घोषणा नही की तो आंदोलन की राह पकड़ेंगे।
इस मौके पर लोजपा ज़िला अध्यक्ष रामजस टाटावत, शहर अध्यक्ष कयामुद्दीन रंगरेज़, उपाध्यक्ष अशोक वेशनोई, झानी देवी, कैलाशी, पिंकी, लक्ष्मी, यूसुफ गोरी,राकेश बैरवा, जाफर अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।