जानने के लिए देखे ये खबर
टोंक(फ़िरोज़ उस्मानी) । “बावले गांव में ऊंट आया “कहावत आज टोंक में चरितार्थ होती दिखाई दी , जब एक नील गाय जंगल से भटकती हुई शहर में आ गई।नील गाय को देखते ही लोग हाथों में लाठी और पत्थर लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े। अपनी जान बचाने के लिए नील गाय इधर से उधर दौड़ती रही। थक हारकर उसने एक जगह शरण ली। बाद में मोके पर पहुची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ कर जंगल मे छोड़ा।
टोंक के ताल कटोरा क्षेत्र में आज दोपहर एक नील गाय भटकते हुए पहुँच गई। नील गाय को देखते ही लोग उसके पीछे दौड़ पड़े। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगे आगे गाय पीछे पीछे लोग पकड़ो पकड़ो दौड़ते दिखाई दिए। जान बचाने के लिए वो इधर से उधर दौड़ लगाती रही।
इसी बीच नील गाय बग्गी खाना क्षेत्र के जीएसएस में गुस गयी।जहाँ लोगों ने वहाँ बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुची। लोगों की मदद से नील गाय को पकड़ा। तथा सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया।