भारत के मशहूर कॉमेडियन शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज- चैंपियंस’ राजू श्रीवास्तव ने जीता था। उसके बाद काफ़ी लोकप्रिय हुए थे । राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया है जिसके बाद उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। इस खबर के बाद फैंस में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव जब जिम में वर्कआउट कर रहे थे तो उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें भर्ती करवाया गया है। इस खबर के बाद से परिजन और फैंस परेशान हो गए।
सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है राजू श्रीवास्तव जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद वो नीचे गिर गए। राजू श्रीवास्तव को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वहीं राजू श्रीवास्तव के पीआरओ अजीत सक्सेना का कहना है कि, वो दिल्ली में कुछ बड़े नेताओं से मिलने के सिलसिले में रुके हुए थे। बुधवार की सुबह वो जिम करने गए जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।
आपको बताता दे की राजू श्रीवास्तव की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा हैं। आपको बता दें, कॉमेडी में राजू श्रीवास्तव ने खूब नाम कमाया है। वो इस फिल्ड के बेताज बादशाह हैं। वो कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हैं। फैंस उनके मुंह से हर पल कुछ ना कुछ सुनना चाहते हैं जिससे फैंस के चेहरे पर हंसी आए।
राजू श्रीवास्तव कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज- चैंपियंस’ राजू श्रीवास्तव ने जीता था। इस शो और उनकी काबिलियत से उन्हें घर-घर में पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा। वहीं आज फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।