Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
ससुर के दाह संस्कार में आया दामाद शनिवार रात को शराब का सेवन करने के बाद अटैक से रविवार सुबह मृत अवस्था में मिला - Dainik Reporters

ससुर के दाह संस्कार में आया दामाद शनिवार रात को शराब का सेवन करने के बाद अटैक से रविवार सुबह मृत अवस्था में मिला

liyaquat Ali
2 Min Read

 

अलीगढ़, (शिवराज मीना)। उनियारा उपखण्ड के सोप थाना क्षैत्र के सोप कस्बे में शनिवार को अपने ससुर का देहान्त हो जाने पर दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने टोडारायसिंह से आया दामाद शाम को लेट हो जाने पर रात को सोप स्थित अपने ससुराल में रिश्तेदारो के यहां रुक गया था, दामाद ने शाम को शराब पी, जहां शनिवार रात को अटैक से उसकी मौत हो गई है।
सूचना पर रविवार सुबह पहुंची सोप थाना पुलिस ने मृतक की पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का अलीगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार टोडारायसिंह निवासी मुकेश 35 वर्ष पुत्र लक्ष्मीनारायण खटीक सोप कस्बे में अपने ससुराल के घर अपने ससुर के निधन हो जाने पर दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सोप कस्बे के आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक मुकेश खटीक शराब पीने का शौकीन था, उसने कार्यक्रम के बाद शराब पी रखी थी, जिससे देर रात को उसकी मौत हो गई।
सोप थाने के एएसआई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक शराब का शौकीन था, तेज गर्मी में ज्यादा शराब पीने से समय पर पानी नहीं पीने से शराब के नशे में रात को अटैक के कारण उसकी मौत हो गई है। सीएचसी अलीगढ़ में मृतक के शव पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *