भरतपुर (राजेन्द्र शर्मा जती ) । पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) आज बयाना से कांग्रेस विधायक अमर सिंह जाटव की पुत्री की शादी में शिरकत करने भरतपुर पहुंचे । सचिन पायलट दिल्ली से मथुरा होकर भरतपुर आए जहां कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों ने रारह बॉर्डर पर स्वागत सम्मान किया।
रारह बॉर्डर से पहले मथुरा पुल पर कांग्रेस के नेता एवं उनके समर्थक सुबोध चंसौरिया व अरविंद वर्मा सहित अनैक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात रारह बॉर्डर पर
राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट का दिल्ली से भरतपुर आगमन पर जिला कांग्रेस द्वारा रारह बोर्डर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ट उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान के नेतृत्व में सचिन पायलट को कांग्रेस का तिरंगा, पट्टा,सूत की माला व खादी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर अभीजीत कुमार, डिप्टी महापोर गिरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, जी.आर. खटाना विधायक बांदीकुइ्र, वेद प्रकाश सोलंकी विधायक चाकसू, युवराज अनिरूद्ध सिंह, सुदेश गुर्जर , रिक्की सिंह, रमेश धावई, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के विभूतिराम अम्वेश , अशोक लवानियां, सेवादल के बृजेश शर्मा, सुभाष घई, निर्भय पहलवान, बनै सिंह धावई, वैभव चौधरी,सोरभ सोलंकी, पुष्पेन्द्र बन्नो, विनीत पाल सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके पश्चात सचिन पायलट का शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय रास्ते में बिजलीघर चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने स्वागत सत्कार किया। उनके साथ वाहनों का लवाजमा भी चल रहा था।
सचिन पायलट के वाहन में युवराज अनिरूद्ध सिंह भी बैठे थे। बाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट शिव विलास मैरिजहोम में पहुचे जहां उन्होनें बयाना के विधायक अमर सिंह जाटव की बेटियों की शादी में भाग लिया और आशीर्वाद दिया।