ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उनियारा-अलीगढ़ का सम्मान समारोह आयोजित
अलीगढ़ / उनियारा, (शिवराज मीना)। देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र के उनियारा-अलीगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सम्मान समारोह गुरुवार को उनियारा में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता व कांग्रेस नेता डॉ. विक्रमसिंह गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, विशिष्ट अतिथि डॉ.विक्रमसिंह गुर्जर व अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मो. लईक खान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने कांग्रेस की रिती-निती को आमजन तक पहुंचाने व कांग्रेस का हाथ मजबूत कर संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भावना से काम करना है।
डॉ.विक्रमसिंह गुर्जर ने कहा कि आम जनता इस बीजेपी सरकार से परेशान हो गई है, इस भाजपा शासन में परेशान होकर किसान व बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने एकजुटता का आह्वान करते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एम.लईक खान को अतिथियों द्वारा पार्टी हित में गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मो.लईक एडवोकेट ने कार्यक्रम में आये सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे क्षैत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पिछले 10-12 साल से डॉ. विक्रमसिंह गुर्जर का विशेष सहयोग रहा है, उपस्थित लोगों ने आभार जताते हुए संगठन के लिए समर्पित भावना से काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवजीलाल मीणा, जिला महामंत्री दिनेश चोरासिया, पूर्व जिलाप्रमुख कल्ली देवी मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम मीणा, बंथली सरपंच रामस्वरूप जाट, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद शर्मा, दिनेश जैन, पारस साहू, बिशन टेलर, पूर्व सरपंच कुलदीप कुण्डेर, केएल हरसल, पोलूराम चौधरी, कुण्डेर सरपंच पति विक्रमसिंह गुर्जर, बाबूलाल बैरवा, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष देवकिशन सूंथडा सहित कई पदाधिकारी, ईकाई अध्यक्ष व समस्त पंचायतों से लगभग सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।