टोंक | शिवसेना टोंक कार्यकर्ताओ द्वारा बुधवार को युवा सेना शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख आदित्य साहेब ठाकरे का 28 वां जन्मदिन धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | शिवसेना प्रदेश नेता व भारतीय कामगार सेना प्रदेश प्रभारी रमेश चन्द सैनी रहमानदिया की मौजूदगी में शिवसेना के कार्यकर्ताओ द्वारा न्यू बस स्टेण्ड , गांधी गौशाला व वैष्णव देवी माता मन्दिर गौशाला आदि स्थलो पर गौ माता को चारा डाला गया | एवं पशु पक्षीयों को चुग्गा (दाना ) डाला गया | इस कार्यक्रम में शिवसेना के जिला प्रमुख पांचू लाल सैनी , जिला सचिव राजा राम गुर्जर , उप जिला प्रमुख बद्री लाल जाट , जिला संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा , टोंक शहर प्रमुख राजेन्द्र गुप्ता , युवा शहर प्रमुख लोकेश जैन दत्तवास वाले , मिडिया प्रभारी भविष्य गुप्ता , पूर्व टोंक युवा शहर प्रमुख निखिल गुप्ता , कार्यालय प्रमुख कैलाश जाट , शहर संगठन मंत्री लोकेश नामा आदि शिवसैनिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे |