Bikaner। बीकानेर (Bikaner)के धोबी तलाई क्षेत्र में रविवार सुबह एक पिता ने अपनी शादीशुदा एक बेटी के साथ जहर (poison) खाकर जान दे दी। वहीं, 32 साल की दूसरी बेटी ने भी हाथ की नसें काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है। उसे ट्रोमा सेंटर (Troma center) में भर्ती कराया गया है। घर से कोई सुसाइड नोट (Suicide note) भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि धोबी तलाई में रहने वाले शौकत ने अपनी बेटी जोनिया (35) के साथ जहर खा लिया था। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी बबली (32) ने अपने हाथ की नसें काट ली थी। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह जब शौकत का घर नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया। अंदर शौकत और उसकी बेटी जोनिया का शव पड़ा था, जबकि एक अन्य बेटी के हाथ से खून बह रहा था। उसने अपने हाथ की नसें काट ली थीं। उसे गंभीर अवस्था में ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बाप-बेटी का शव मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। दोनों बेटियां विवाहित थीं। जोनिया का ससुराल सीकर व बबली का डीडवाना है। दोनों बेटियां शादी के बाद से ही ससुराल नहीं गई थीं। दोनों अपने पीहर में ही पिता के साथ रह रही थीं।
News Topic : Bikaner,poison,Suicide note,Troma center