Jaipur News। निवाई नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर नवनिर्वाचित सभापति दिलीप ईसरानी सहित अन्य ने बुधवार को जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का अभिनंदन कर आभार जताया। ईसरानी के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, टोंक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, उपसभापति जितेन्द्र जैन, मण्डल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, निवाई निकाय प्रभारी मनोज चौधरी, राजकुमार करनानी, सतीश चन्देल, रामसहाय वर्मा एवं पार्षदों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभिनन्दन कर आभार जताया।
इस दौरान डॉ. पूनियां ने निवाई सहित टोंक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव, ढाणियों एवं कस्बों तक जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करने का आव्हान किया।