कोलकाता। राज्य में महामारी कोरोना के फैलने की गति धीमी हो गयी है, लेकिन इसका असर कम नहीं हुआ है। अब तृणमूल नेता मुनमुन सेन और उनके पति कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि दंपत्ती फिलहाल क्वॉरेंटाइन हैं।
यह जानकारी मुनमुन सेन की बेटी राइमा सेन ने दी है। राइमा ने कहा कि उनके माता-पिता कुछ समय से कोरोना के लक्षण महसूस कर रहे थे। इसलिए बिना किसी जोखिम के पहले उनका परीक्षण किया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। तब से, वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार क्वॉरेंटाइन में हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। पूरा परिवार क्वॉरेंटाइन है।