Tonk news(फ़िरोज़ उस्मानी)। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज डाक बंगले में टोंक कांग्रेस पूर्व विधायक व मंत्री स्व. जकिया इनाम को खिराज ए अकीदत पेश कर मगफिरत की दुआ मांगी। कांग्रेसी अहसान बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाफिज आसिफ मियां की अगुवाई में कुरानखानी भी की। इसके बाद इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि सभा के रूप में पूर्व मंत्री जकिया इनाम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाई गई।
सभा में प्रमुख कांग्रेस जन और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने पूर्व मंत्री जकिया इनाम के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. ज़किया ने अपने राजनीतिक जीवन मे वो 5 बार टोंक विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार रही। तीन बार विधायक चुनी गई। टोंक विधानसभा के विकास के लिए उन्होंने ने अभूतपूर्व कार्य किए। उनके कार्यों के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा।