चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगवाया वॉटर कूलर

Sameer Ur Rehman

प्रेभ बाई के इस कार्य को सराहा रहे है लोग
टोंक,( फ़िरोज़ उस्मानी)।हम आए दिन देखते रहते है कि एम.पी. एम. एल .ए. व भामाशाह द्वारा पानी की समस्या के लिए कई जगहों पर वॉटर कूलर लगाए जाते है। लेकिन एक गरीब वयक्ति जब ऐसा कार्य करता है, तो खूब सराहा जाता है। ऐसा ही एक परोपकारी कार्ये सहायक खनिज अभियंता खान एवं भू विज्ञान कार्यालय की सहायक कर्मचारी
प्रेमबाई ने किया है। प्रेमबाई ने कार्यालय में अपने पैसों से 40 हज़ार रुपये की कीमत का ठंडे पानी का वॉटर कूलर लगवाया है। जो प्रेम बाई के दया भाव को दर्शाता है।सहायक खनिज अभियंता ए.सी. दुहारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक खनिज अभियंता कार्यलय में काफी लंबे समय से ठंडे पानी की समस्या बनी हुई थी। अधिकारी व कर्मचारी काफी दिनों से वॉटर कूलर लगाने पर विचार कर रहे थे। लेकिन इन सब के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेम बाई ने पहल करते हुए अपने खर्चे पर वॉटर कूलर लगवा दिया है। हालांकि प्रेम बाई की 30 से 35 हज़ार ही सैलेरी ही मिलती है। प्रेम देवी के इस कार्य को कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी ने सराहा है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment