Tonk News । प्रदेश भर में हर जिला मुख्यालय पर जहां कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है वही टोंक जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को भाजपा षड़यंत्र रचकर गिराने का काम कर रही। इस धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक नज़र नही आए।
दरअसल आज टोंक जिला मुख्यालय के स्थानीय डाक बंगले में भाजपा के खिलाफ टोंक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना आयोजित कर रैली निकालकर जिला कलेक्टेट कार्यालय पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि राजस्थान के राज्यपाल तुरंत विधानसभा का सत्र बुलाने की मंजूरी दे।
साथ ही कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को भाजपा साजिश कर गिराने का काम कर रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान टोंक विधायक सचिन पायलट के समर्थक नजर नही आए।इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की टोंक में भी कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई दिखाई दी। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता मोके पर मौजूद रहा।