Tonk news /अलीगढ़/( शिवराज मीना)। अलीगढ़ थानान्तर्गत टोंक- सवाईमाधोपुर हाईवे पर आमली मोड़ पेट्रोल पम्प के समीप शुक्रवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा बाईक के जोरदार टक्कर मारने से बाईक पर सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना के बाद अलीगढ़ थानाप्रभारी राजूराम मेघवाल मय पुुुलिस जाप्ते के मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा घायल पिता-पुत्री को पुलिस जीप व एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अलीगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अलीगढ़ पुलिस थानाधिकारी राजूराम मेघवाल ने बताया कि दूर्घटना में मृतक विवाहिता सन्तोष (35) पत्नी विनोद सैनी निवासी वार्ड नम्बर 25 गलता रोड़ सवाईमाधोपुर है। गम्भीर घायल पिता विनोद कुमार (40) पुत्र घासीलाल सैनी व पुत्री खुशबू सैनी (15) पुत्री विनोद सैनी है। जो बाईक पर सवार होकर सवाईमाधोपुर से उनियारा निजी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान सवाईमाधोपुर हाइवे पर आमली मोड़ पेट्रोल पम्प के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रोली ने बाईक के जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विवाहिता महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल होने पर अलीगढ़ सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहाँँ से चिकित्सा प्रभारी डाँँ.गिरीश कटारिया सहित अन्य चिकित्साकर्मियों ने घायलों का उपचार कर हालत गंभीर होने पर उन्हें टोंक जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया। पुुुलिस ने मृतका विवाहिता सन्तोष देवी सैनी का मेड़िकल बोर्ड़ से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुुुलिस ने दूर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। दूर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुुुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।