Tonk news(फ़िरोज़ उस्मानी)। अपने घर परिवार सब की परवाह किए बिना इस कोरोनाकाल मे मीडिया अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, अपनी जान पर खेल कर लोगों को घर बैठे ही मीडियाकर्मी पल पल की खबरें देने का कार्य कर रहे है। ये कहना है टोंक रेल लायो संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान का।
अकबर खान ने आज कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे टोंक के मिडियकर्मीयो का सम्मान किया। मिडियकर्मीयो को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभी मिडियकर्मीयो को मास्क भी बांटे। इस मौके पर अकबर खान ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मिडियकर्मीयो के लिए पीपीई किट की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की इन जंग में मीडिया सरकार व प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। मीडियाकर्मी अपनी खबरों के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है। मीडिया की सुरक्षा के लिए सरकार को भी कदम उठाने चाहीए।