टोंंक, (फिरोज़ उस्मानी)। लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव व अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति सेना के अकबर खान ने मजदूर दिवस के अवसर पर आज नोशे मियां के पुल क्षेत्र में देनिक मजदूरी कार्य के लिए खड़े होने वाले मजदूरों को केले वितरित किये । मौजूद मजदूरों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
https://www.youtube.com/watch?v=6XmzxdgP8VE&feature=youtu.be
इस अवसर पर मजदूरों को संबोधित करते हुए अकबर खान ने कहा है कि वो हमेशा मजदूरों की भलाई के लिए आवाज उठाने के लिए हमेशा तत्पर है। मजदूरों के लाभ के लिए वो उनके साथ कंधें से कंधां मिलाकर खड़े है। जिले के मजदूर खुशहाली से अपना जीवन यापन करें। उनका हमेशा यही उद्देश्य रहा है। इस अवसर पर अकबर खान ने राज्य सरकार से मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा करने के लिए भी आशा व्यक्त की। इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ के.आर. खांन, समाजसेवी जावेद खान, जिला मुख्य महासचिव राजा शैतान सिंह, शहर अध्यक्ष कयामुद्दीन रंगरेज, उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई, कैलाश शर्मा, शिवलाल गुर्जर, मोहम्मद ईशाक, युसूफ गौरी, बरकत अली, मदन लाल गुर्जर आदि मौजूद थे