देवली : गायत्री परिवार ने CM कोष में दिए 21 हजार रुपए

Deoli News : श्री गायत्री परिवार ट्रेस्ट देवली ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में ₹21 हजार रुपए का चेक सौपा।

गायत्री परिवार ट्रेस्ट देवली के मुख्य ट्रस्टी कैलाश चंद शर्मा एवं ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश में लगाए गए लॉक डाउन के दौरान कई जरूरत मन्द लोग विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। इसके लिए सरकार द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री सहायता कोष में ट्रस्ट की ओर से ₹21 हजार का चेक देवली तहसीलदार रमेश चंद जोशी को सौंपा। इस दौरान कृष्ण गोपाल शर्मा व अशोक दुबे भी साथ में थे।