देवली : मरकज से आने की अफवाह पर हड़कंप, स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस

Deoli News : देवली में शनिवार को एक मकान में मरकज से आए लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही शहर में भय व्याप्त हो गया। बाद में पुलिस व चिकित्सा टीम ने उक्त मकान में पहुंच कर लोगों की स्क्रीनिंग की। जिसमें सभी स्वस्थ पाएं गया। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 9 में एक मकान में मरकज से आए कुछ लोगों के छुपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस व चिकित्सा विभाग की टीम डॉक्टर राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड नंबर 9 पहुंची। जहां उक्त सदस्यों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें सभी लोग सामान्य पाए गए। तब जाकर पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार परिवार की दो महिलाएं 19 मार्च को चौथ का बरवाड़ा व टोडारायसिंह से देवली आई थी। इधर सर्वे विभाग की टीम ने बताया कि उक्त परिवार ने सदस्यों के बाहर से आने की सूचना को छुपाई।