Bhilwara / कोरोना वायरस-भीलवाड़ा मे भाजपा ने लिए 2 हजार परिवार गोद,हर कार्यकर्ता देगे सौ रूपये सहायता

Bhilwara news ।  कोरोना वायरस  के कारण  भीलवाड़ा जिले में आई विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली से  भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं ने की चर्चा भीलवाड़ा के हालात जाने

भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने भीलवाड़ा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की लगातार सहायता कर रहे हैं

भाजपा के भीलवाड़ा जिले के लगभग 1900 बूथ मे प्रत्येक बूथ से कम से कम 10  कार्यकर्ता प्रधानमंत्री राहत कोष में सो रुपए जमा करेंगे

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि आज भाजपा जिलाध्यक्ष  लादूलाल तेली से  वीडियो कॉन्फ्रेंस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा , केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सन्तोष,  भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव , पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे ,प्रदेश संगठन प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सतीश  पुनिया , प्रदेश संगठन महामंत्री  चंद्रशेखर  ने भीलवाड़ा जिले मे कोरोना वायरस के कारण विभिन्नन समस्याओं के बारेे में जानकारी ली साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे सहयोग के बारे मे दी जानकारी।

भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने जिला भाजपा द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासो, एवम 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक  महा कर्फ्यू के दौरान  जरूरतमंद  निर्धन गरीब बेसहारा मजदूर को 2000 परिवारो को 10 दिनों के लिये गोद लेकर   मोदी किट निशुल्क राशन सामग्री वितरण जिला प्रशासन के माध्यम से करने की  जानकारी,  गायों के लिए  चारे की व्यवस्था साथ ही चिकित्सा सुविधा हेतु निशुल्क मास्क सैनिटाइजर साबुन का वितरण आदि के बारे दी जानकारी।केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने  भीलवाड़ा जिले के भाजपा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की मेहनत और कार्यो को सराहा