Jahazpur News (आज़ाद नेब) : धार्मिक नगरी यज्ञपुर में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव विश्व शांति महायज्ञ के जन्म कल्याणक कार्यक्रम के मौके पर राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के पहुंचने पर चावंडिया चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया। वही स्वस्तिधाम मे आचार्य ज्ञानसागर महाराज आर्यिकारत्न स्वस्ति भूषण माता सहित अन्य मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त कर श्री 1008 मुनीसुव्रत नाथ भगवान के दर्शन किए।
चावंडिया चौराहे पर स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक कल्याण मल मीणा, नगर पालिका चेयरमैन विवेक कुमार मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मितेंद्र पाल सिंह, रामेश्वर शर्मा, अनूप शर्मा अधिकारी यूआईटी भीलवाड़ा, अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा, वाइस चेयरमैन लतीफ पठान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुवार मीणा, पार्षद कमल बांगड, अरविन्द भुवालिया,
शब्बीर मोहम्मद, पूर्व पार्षद रामकुवार कुमार सर्राफ, बाबू लाल खटीक, राजीव गांधी ब्रिगेड प्रदेश महामंत्री मनीषा पंचोली, प्रदेश सचिव बिमला सोनी, जिला अध्यक्ष सूरज सोनी, संगठन मंत्री शुभम घारू, उपभोक्ता जिलाध्यक्ष हफीज बेलिम, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष शकिल टांक, साजिद पठान सहित नगर पालिका कर्मियों ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।