नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा की संगोष्ठि संपन्न
मणिशंकर अयर ने कांग्रेस के चरित्र को किया उजागर- प्रो. बीपी सारस्वत
Bhilwara News (मूलचन्द पेसवानी)- नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत गुरूवार को शाहपुरा में नगर भाजपा मंडल की ओर से संगोष्ठि का आयोजन किया गया।
संगोष्ठि को प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अनिता भदेल व जनजागरण अभियान के संभागीय संयोजक प्रो. बीपी सारस्वत, भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ व वरिष्ठ नेता राधेश्याम जीनगर ने संबोधित किया।
संगोष्ठि को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कानून के विषय में भ्रम फैलाकर अशांति उत्पन्न कर रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दल जिस प्रकार से इस विधेयक का विरोध कर रहे है उस से उनकी वोट बैंक एवं तुस्टीकरण की राजनीति जनता में पूण्य बेनकाव हुई है।
भदेल ने कहा कि देश में चंद लोग एक समुदाय को बरगला कर उन्हें देश के प्रति गलत संदेश देश में फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान में हिदू, जैन, पारसी, बौद्ध, सिख जो अल्पसंख्यक हैं, उन्हें यह नागरिकता हिदुस्तान में देने का प्रावधान है। यहां के किसी भी नागरिक को नागरिकता जाने का कोई भी प्रावधान नहीं है।
कांग्रेस सरकारों द्वारा इतिहास में बहुत बड़ी भूले हुई है उसके कारण पूरे देश ने 70 सालों तक भोगा है। कश्मीर में धारा 370 व 35 ए को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने बिना संसद में कानून बनाकर देश पर थोप दिया। ऐसे कई भूले कांग्रेस ने अपने शासन में की है।
उन्होंने कहा कि 1857 में मंगल पांडे ने अंग्रेजों पर गोली चलाई लेकिन देश 1947 में आजाद हुआ। उनके किए गए कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता। 1947 में धर्म के आधार पर पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था।
उसके बाद अफगानिस्तान, बांग्लादेश जो हिदुस्तान से अलग हुए जो अपने देश को इस्लामी देश घोषित किया वहां पर हिदू अल्पसंख्यक के रूप में गिने जाते थे। हिदुओं के लिए भारत में नागरिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया। जम्मू कश्मीर में लगभग कई वर्षों से जो विवाद देश में चले आ रहा था डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 खत्म करने का बीड़ा उठाया था उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाने का काम किया।
संगोष्ठि को संबोधित करते हुए भाजपा जनजागरण अभियान के संभागीय संयोजक प्रो. बीपी सारस्वत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रिय मंत्री मणीशंकर अय्यर के लाहौर पाकिस्तान में दिये बयान को देश के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा है कि उन्होंने वहां हिन्दूस्तान सरकार की बुराई व पाकिस्तान सरकार की प्रशंसा कर कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है।
पाकिस्तान सरकार की प्रशंसा से देश शर्मसार हो गया है। उनके बयान ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। जब कि भाजपा जिन नारों को वर्षो को लेकर जनता के बीच गयी है उन पर ही केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है भाजपा की कथनी ओर करनी में कोईअंतर नहीं है।
प्रो. सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले शासन में केंद्रिय गृहमंत्री पी चिदंबरम को पत्र लिखा था कि जो सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले शरणार्थी है उनको नागरिकता देकर रोजगार सुनिश्चत किया जाए पर वर्तमान में मोदी सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून बनाये जाने पर अब विरोध बेमानी है। इससे कांग्रेस का असली चेहरा जनता के बीच आ चुका है। कांग्रेस व विपक्ष के आला नेताओं के द्वारा देश व देश में रहने वाले मुसलमानों में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।
संगोष्ठि को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा फेलाये जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान का आगाज किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंच कर इस भ्रम को दूर करना होगा।
संगोष्ठि में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा अभियान के तहत पार्टी द्वारा सीएए कानून के समर्थन में निर्धारित नंबरों पर काल करने व कराने तथा केंद्र सरकार को समर्थन में पोसटकार्ड लिखने का अभियान चलाने का निर्णय भी लिया।
महामंत्री खुशीराम आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन किया व नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।