Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
एसपी सिद्धू ने किया शुभारंभ महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र का - Dainik Reporters

एसपी सिद्धू ने किया शुभारंभ महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र का

liyaquat Ali
2 Min Read
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू पुलिस लाईन टोंक में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ करते हुए

Tonk news – टोंक  पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू (Tonk S.P Adarsh ​​Sidhu ) ने नववर्ष के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाईन टोंक में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ विधिवत रुप से फीता काटकर किया। जहां किसी भी उम्र की महिला व बालिकाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण (Self defense training) प्राप्त कर सकती है।

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के शुभारंभ पर कहा कि राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानूनों के बारे में सजग करने एवं महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जो महिला सुरक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। अतिििरक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र में प्रशिक्षण निशुल्क दिया जावेगा।

महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र मे 13 वर्ष से अधिक आयु कि कोई कामकाजी, ग्रहणी महिला, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य संस्थाएं अपनी संस्था में अध्ययनरत महिला/बालिकाओं का नामांकन करा सकती है। जो अभिभावक अपने बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते है, वो इस केन्द्र पर नामांकन करवा सकते हैं यह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण साप्ताहिक (अर्थात 7 दिवस) का होगा।

आवेदन फार्म कार्यालय संचित निरीक्षक, पुलिस लाईन टोंक मेंं कार्यालय समय पर निशुल्क उपलब्ध होंगे।  महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी हेतु टेलीफोन नम्बर 01432-246800 पर संम्पर्क कर सकते है। इस मोके पर एसडीएम पीपलू लक्ष्मीनारायण बुनकर, पुलिस अधिकारी बृजमोहन सहित कई पुलिस जवान व प्रशिक्षक मौजूद थे। इस दौरान महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र पर पुलिस महिला जवानों ने प्रशिक्षण का डेमो भी प्रस्तुत किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770