Jahazpur News (आज़ाद नेब) – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने एक विज्ञप्ति जारी कर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा के जन जागरण अभियान के नगर संयोजक के रूप में अनिल कुमार जोशी को नियुक्त किया है।
जोशी पूर्व में युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी मेंबर, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल प्रवक्ता, भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष पद पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में सर्व ब्राह्मण समाज के जिला महामंत्री हैं। जोशी को भाजपा के इस अभियान में संयोजक नियुक्त करने से अभियान को संबल मिलेगा।
इस जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर नुक्कड़ सभाएं संगोष्ठी करके नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। जोशी की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राजीव कांटिया सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।