पंचायत राज चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ परचम लहराएगी- प्रहलाद गुंजल

Firoz Usmani
5 Min Read

प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की जान है, सभी को पूर्ण मान सम्मान देंगे- लादूलाल तेली

Bhilwara News( मूलचन्द पेसवानी )- भीलवाड़ा में भाजपा की पंचायत राज चुनाव की विशेष जिला बैठक रविवार को हुई। जिला बैठक को पूर्व विधायक व पंचायत राज चुनाव के जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल ने संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के बाद कांग्रेस भयभीत है।

वो देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहती है। भाजपा(BJP) उस के सपनों को चकनाचूर करेगी। राजस्थान में कांग्रेस सरकार(Congress) ने संसद में पास हुआ नागरिक संशोधन विधेयक (CAA)को राजस्थान में लागू करने से मना कर दिया। ऐसा कर उसने संविधान का मखोल उड़ाने और अपमान करने का काम किया। हम सबको मिलकर इसका कड़ा जवाब देना है। भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 व 35ं हटाकर अखंड भारत के सपने को साकार किया।

कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम संस्थाओं पर कब्जा किया और पुनः पंचायत राज चुनाव में भी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का सपना देख रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके सपने को चकनाचूर करना है। कांग्रेस सरकार भाजपा के मजबूत संगठन के कारण बैक डोर एंट्री करना चाह रही है। पंचायत राज चुनाव में पंच सरपंच के चुनाव पहले और पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव बाद में ओछी मानसिकता से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस सरकार डरी हुई है। हम सबको हर पंचायत समिति का प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा का होगा इस संकल्प को लेकर जाना है

नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सब इस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की जान है। रीड की हड्डी है। भारतीय जनता पार्टी के भीलवाड़ा जिले के सभी जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सबको साथ लेकर सबका मार्गदर्शन लेकर सब का विश्वास सब का साथ की भावना से कार्य करेंगे। गुटीय राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे। भाजपा संगठन का काम जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सेतु का काम करेंगे । कांग्रेस मुक्त भीलवाड़ा जिला हो इसका पूर्ण प्रयास करेंगे।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज इस जिला बैठक में भाजपा में एकजुटता दिखी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एक साथ एक मंच पर दिखे।

इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र आपातकाल के समय में जेल में रहे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए माला दुपट्टा पहनाकर श्रीफल देकर शाल ओढ़ाकर मंचस्थ अतिथियों ने भव्य स्वागत किया गया इस अभूतपूर्व सम्मान से लोकतंत्र सेनानी अभिभूत हुए।

बैठक में पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के विस्तार के साथ विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम भाजपा ने किया है भाजपा पंच निष्ठा के आधार पर कार्य करती है।

भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करें। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा कि भाजपा नेतृत्व जो भी दायित्व दे उसको पूर्ण समर्पित भाव से काम करें।

पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पंचायतों के अधिकार छीनने का काम किया। इससे गांव के सारे विकास रुक गए आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर कार्य करें हम सब आपके साथ हैं।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की पंचायत राज चुनाव की विशेष बैठक में मंच पर विधायक गोपी मीणा, जब्बर सिंह सांखला, गोपाल खंडेलवाल, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, पूर्व विधायक रामरिछपाल नुवाल, बी आर चैधरी, बद्री प्रसाद गुरुजी, रामलाल गुर्जर, शिवजी राम मीणा, उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, तुलसीराम शर्मा, विराजित थे।

इस बैठक में राकेश पाठक, डॉ राजा साध वैष्णव, प्रशांत मेवाड़ा, प्रहलाद त्रिपाठी, कैलाश जीनगर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनमोल पाराशर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामदेव बेरवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हामिद मोहम्मद शेख, राजकुमार आचलिया, रोशन मेघवंशी उपस्थित थे

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।