Jaipur News – संघनिष्ठ डॉ.सतीश पूनिया (Dr.Satish Poonia) ही भाजपा के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, इसकी विधिवत घोषणा शुक्रवार को अपराह्नï12 बजे यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। गुरुवार को पार्टी नेताओं ने डॉ. पूनिया के नाम पर सर्वसम्मति बनाई और नामांकन की औपचारिकता पूरी की। पूनिया ने गुरुवार सायं सवा 4 बजे यहां पार्टी कार्यालय में दो सेट में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया।
नामांकन में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा, सीआर चौधरी, डॉ. मनोज राजोरिया के अलावा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सहित 40 नेताओं ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। पूनिया के अलावा किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया, लिहाजा उनका निर्वविरोध चुनना तय हो गया है।
अब पूनिया का 27 दिसम्बर को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निर्वाचन हो जाएगा। चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत को पूनिया ने अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले पूनिया ने प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के साथ में जिलाध्यक्षों के साथ मंत्रणा की और पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात भी की।
चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत ने बताया कि आवेदन की छंटनी और नाम वापसी का शुक्रवार सुबह 11 से 12 बजे का समय रहेगा। हालांकि एक ही उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने से ये प्रक्रिया गौण रहेगी।
वे शुक्रवार को आधिकारिक रूप से निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बना दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय परिषद के 25 पदों के लिए भी पार्टी को 25 ही आवेदन प्राप्त हुए है। ऐसे में इन सभी नामों को भी शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। नामांकन के लिए नियुक्त किए दोनों राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भी जयपुर आना था,लेकिन नित्यानंद राय और बेजयंत जय पंडा दोनों ही जयपुर नहीं आए।
इस वजह से चुनाव अधिकारी के समक्ष ही सभी ने नामांकन दाखिल किया। दोनों राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के शुक्रवार को आने की संभावना है। ये दोनों पर्यवेक्षक ही प्रदेशाध्यक्ष और 25 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा करेंगे।