Bhilwara News / Dainik reporter (मूलचन्द पेसवानी ) – 13 वे साउथ एशियाई गेम्स नेपाल 2019 (13th South Asian Games Nepal 2019)में भारतीय वॉलीबॉल (Indian Volleyball) की पुरूष एवम महिला टीमो ने स्वर्ण पदक (gold medal)प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। महिलाओं में भारत ने नेपाल को 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। भारतीय पुरूष टीम में भीलवाड़ा का कमलेश खटीक (Bhilwara Kamlesh Khatik)भी शामिल है।
भारतीय वॉलीबॉल फेडरेशन (Indian Volleyball Federation) के अध्यक्ष एस. वासुदेवन एवम महासचिव रामावतार सिंह जाखड, भारतीय वॉलीबाल संघ के संयुक्त सचिव व राजस्थान वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अनिल चोधरी ने दोनों टीमों व कोचेस को बधाई दी है। राजस्थान के भीलवाड़ा का कमलेश खटीक भी भारतीय टीम का खिलाड़ी हैं जो लिब्रो है।