Tonk News / Dainik reporter (फ़िरोज़ उस्मानी) – उप मुख्यमंत्री व टोंक विधायाक सचिन पायलट से सिविल लाइन आवास पर आज अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति अकबर खान नें भेंट की। टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने व राजस्थान में नगर निकाय के चुनावों में मिली एेतिहासिक जीत के लिए गुलदस्ता भेंट कर बहुत बधाई दी।
पायलट ने अकबर खान की भेंट को स्वीकार। गौरतलब है कि अकबर खान पायलट के सभी कार्यों को सराहते रहे है। पायलट के जन्म दिवस से लेकर उनके सभी विकास कार्यो पर उनका आभार व्यक्त करते आए है। जब जब भी डिप्टी सीएम पायलट टोंक आते है, अकबर खान उनके स्वागत में पलक पावड़े बिछा देते है। पायलट भी अकबर खान के स्नेह का जवाब बड़े सह्रदय से देते है।