Tonk News/ Dainik reporter (फ़िरोज़ उस्मानी)-टोंक नगर परिषद उपसभापति चुनाव को लेकर आज उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी बजरंगलाल पर तीन संताने होने का आरोप लगाया। और उसका फार्म रिजेक्ट करने की मांग की। भाजपाईयों ने निर्वाचन कार्यालय में जमकर हंगामा किया।
प्रशासन पर सरकार के दबाव पर कार्य करने का भी आरोप लगाया। वही दूसरी और निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि फार्म जांच की अवधि गुज़र जाने के बाद आपत्ति दर्ज कराई गई है। दोनों प्रत्याशियों की समय अनुसार फार्म जांच की सूचना चस्पा कर दी गई थी।
कांग्रेस से बजरंगलाल व भाजपा से हक़ीक़त राय ने सुबह 10 बजे अपना अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद लगभग 12 बजे पूर्व एमएलए अजीत सिंह मेहता व भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुचे।
निर्वाचन अधिकारी से कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग लाल पर तीन संताने होने का आरोप लगाया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने भाजपाइयों को निर्वाचन कार्यालय से बाहर खदेड़ा। पूर्व एमएलए अजीत सिंह मेहता व भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने ज़िला प्रशासन पर राज्य सरकार के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बजरंगलाल की जांच की मांग की।