- विस चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले आज पार्टी के हितैषी कैसे हो सकते है-जीनगर
Bhilwara / shahpura News / Dainik reporter (मूलचन्द पेसवानी) : शाहपुरा के पूर्व विधायक महावीर प्रसाद जीनगर ने कहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले आज कांग्रेस पार्टी के हितैषी कैसे हो सकते है। उनके पार्टी के खिलाफ कार्य करने के कारण ही उनको वह चुनाव हारना पड़ा था।
यह जवाबी हमला जीनगर ने आज डाक बंगले में प्रदेश के प्रदेश के कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया एवं आयोजना जनशक्ति स्टेट मोटर गैराज भाषा स्वतंत्र प्रभार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के राज्यमंत्री राजेंद्र यादव की मौजूदगी में उनके खिलाफ लगाये गये संगीन आरोपों पर प्रेस वक्तव्य जारी कर किया हैं।
पूर्व विधायक जीनगर ने कहा है कि आज डाक बंगले में दो मंत्रियों के आने की न तो संगठन की ओर से उनको कोई सूचित किया गया तथा न ही मंत्रियों के कार्यालय की ओर से। सूचना दी जाती तो वो स्वयं वहां मौजूद होकर इस प्रकार के आरोप लगाने वालों को सच्चाई मंत्रियों को बताते।
जीनगर ने कहा कि पूर्व प्रधान रामप्रसाद पारीक, पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज, हनुमान शर्मा, केदार जाट, रमजान खां, राजकुमार बैरवा आदि विधानसभा चुनाव में उनको कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद भी कांग्रेस का खुलकर प्रचार करते रहे। तब इन नेताओं को कांग्रेस की चिंता नहीं थी, आज ऐसी क्या मजबूरी आ गयी कि उनको कांग्रेस की जरूरत पड़ी है।
जीनगर ने कहा है कि अधिकांश नेता जो आज दोनो मंत्रियों से मिले और उनके खिलाफ जो झूंठी शिकायत पेश की है, उसकी वो निंदा करते है तथा इस संबंध में कांग्रेस संगठन तक अपनी बात को रखेगें।
जीनगर ने यह भी साफ किया है कि प्रदेश में सरकार बनाने को मजबूत करने के लिए जो नेता या कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहा था वो क्या अब पंचायत राज या निकाय चुनाव में कांग्रेस का सच्चा सिपाही हो सकता है।