- पूर्व विधायक की दखलदांजी से पंचायत चुनाव नहीं जीत पायेगें
Bhilwara News / Dainik reporter (मूलचन्द पेसवानी ): प्रदेश के कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया एवं आयोजना जनशक्ति स्टेट मोटर गैराज भाषा स्वतंत्र प्रभार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के राज्यमंत्री राजेंद्र यादव रविवार को जयपुर से भीलवाड़ा आते समय जिले के शाहपुरा कस्बे में रूके। डाक बंगले में शाहपुरा नगर व ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनो मंत्रियों का साफा बंधवा कर माला पहना कर स्वागत किया।
दोनो मंत्रियों की मौजूदगी में अधिकांश कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कहा कि शाहपुरा के पूर्व विधायक महावीर प्रसाद जीनगर संगठन विरोधी कार्य कर रहे है। उनकी दखलदांजी होने के कारण पंचायत चुनाव में कांग्रेस का जीतना मुश्किल हो जायेगा। मंत्रियों ने इसका कोई ठोस उत्तर तो नहीं दिया पर यह कह कर उठ गये कि समस्या को जयपुर लेकर आना। कटारिया ने कहा कि इसकी जानकारी पहले से है, यह कह कर वो उठ गये।
इस दौरान कृषि मंत्री कटारिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाजिब कार्यो के लिए सरकार की ओर से कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। कार्यकर्ता अभी से क्षेत्र में संपर्क बनाये रखे ताकि आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के लिए तैयारी की जा सके। इस दौरान कृषि मंत्री को पार्टी पदाधिकारियों ने फसल बीमा में आ रही परेशानी से भी उनको अवगत कराया।
इसी दौरान पूर्व प्रधान रामप्रसाद पारीक ने शिकायत दर्ज करायी कि शाहपुरा के पूर्व विधायक महावीर प्रसाद जीनगर संगठन को कमजोर कर रहे है। पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज ने कहा कि अभी जो तबादले हुए है उसमें पूर्व विधायक द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों के परिजनों के भी यहां से अन्यत्र करा दिये है। ऐसे कई मामले है। मंत्री कटारिया ने इस संबंध में प्रतिवेदन तैयार कर जयपुर भेजने को कहा।
इस मौके पर भारतीय तैराकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल व्यास, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, वरिष्ठ नेता पीसीसी मेंबर राजकुमार बैरवा, जिला महासचिव रामेश्वर सौंलकी, अशोक भारद्वाज, हनुमान शर्मा, केदार जाट, रमजान खान, किशन गोदारा, राजेंद्र चोधरी, शिवरतन पोरवाल, पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, पार्षद रमेश सेन, ओमप्रकाश, मुबारिक हुसैन, जब्बर खां, इशाक मोहम्मद, अविनाश शर्मा, कबीर कुरेशी, ने मंत्रियों का स्वागत किया।