बीसलपुर बांध कर पवित्र देह में मछली माफिया से सांठगांठ कर सरकार की रोक के बावजूद अवैध मछली आखेट करने वालों को सरंक्षण देने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस महानिरीक्षक अजमेर को पत्र भेजकर की है।
ग्राम राजमहल, बोटंूदा, कुरासिया, रावतामाताजी, देवीखेड़ा के ग्रामीण रतिराम, हरिाराम, राजेश, छोटू, शंकर, कालू आदि ग्रामीणों ने पुलिस महानिरीक्षक को भेज पत्र में बताया कि बीसलपुर बांध की डाऊनस्ट्रीम के पवित्र देह स्थित है, जो कि लोगों की धार्मिक आस्था केन्द्र है, जहां लोग स्रान कर पुण्य कमाते है, देह के किनारे गोकर्णेश्वर महादेव मन्दिर स्थित है, जिसका धार्मिक दृष्टि से पौराणिक महत्व है।
इस देह में श्रद्धालु मछलियों को पुण्य कमाने व धार्मिक मान्यताओं के प्रयोजनार्थ आटा खिलाते है, जहां धार्मिक दृष्टि से मछलियों को मारना धर्मसम्मत नही है।यह स्थान देवली थाने में आता है, यहां पर कानून व्यवस्था को लेकर देवली थाने की पुलिस चौकी कई वर्षो से स्थापित है, इस धार्मिक स्थल व बीसलपुर बांध क्षेत्र होने से चौबीस घंटे गश्त करने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है।किन्तु पुलिस चौकी में तैनात कास्टेबिल द्वारका प्रसाद मछली माफियाओं से सांगठगांठ रखकर देह में अवैध मछली आखेट करवाता है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहद पीड़ा होती है। जिससे लोगों की धार्मिक काावनाएं आहत होती है।इस बारे में कई बार शिकायत करने पर भी यहा मछली का शिकार करने वाले शिकारियों पर पुलिस कार्यवाही नही करती है और मछलियों का शिकार करते है। सांठगांठ के कारण मोबाईल पर इनकी आपस में बातचीत भी लगातार होती है। ये पुलिस कर्मी शिकायत करने पर लोगों को उल्टे मुकदमें में फंसाने की धमकियां देता है। इस मामले की जांच कराई जाकर अवैध मछली आखेट पर रोक लगाई जाएं।
इस मामले क्या कहते है थानाधिकारी देवली
इस संबंध में थानाधिकारी देवली ग्यासुद्दीन का इस संबंध में कहना है कि इस मामले की जानकारी मुझे नही है और ऐसी कोई शिकायत मेरे पास आई भी नही है। आपके द्वारा इस मामले की जानकारी मिली है तो इस संबंध में जानकारी कर जांच कराई जाएंगी और पुलिस कर्मी दोषी है तो उच्चाधिकारियों को लिखकर कार्यवाही कराई जाएगी।