राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को दी बधाई

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहले दिन ही भारोत्तोलन में रजत पदक दिलाने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है।

भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ओलंपिक के भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के पदक के 21 साल का सूखा खत्म करते हुए रजत पदक जीता। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पर कब्जा जमाया।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन की 49 किग्रा वर्ग प्रतियोगिता में देश के लिए पहला रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई! आपकी सफलता दल के सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन करने संकल्प को और दृढ़ करेगी। भावी सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीयर फॉर इंडिया हैस टैग के साथ ट्वीट कर कहा, “टोक्यो2020 के लिए एक सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.