Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
National Sports Award 2023 : Mohammed Shami सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड ,सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न - Dainik Reporters

National Sports Award 2023 : Mohammed Shami सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड ,सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

नई दिल्ली। National Sports Award 2023: वर्ष के खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ( Mohammed Shami ) के नाम की सिफारिश वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर की गई है। उन्होंने 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद जब पीएम मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे, तो उन्होंने भी शमी को गले लगाकर उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी। भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा।

खेल एवं युवा मंत्रालय ने बुधवार को National Sports Award 2023 की घोषणा की। अवॉर्ड सेरेमनी 9 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को 11.00 बजे राष्ट्रपति भवन में होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी अवॉर्डियों को सम्मान प्रदान करेंगी।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इस जोड़ी ने 3 ठॅथ् वर्ल्ड टूर टाइटल जीते हैं। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 के खिताब जीते हैं। इस जोड़ी को नवंबर के अंत में चाइना मास्टर्स 750 के फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा।

5 कोच बनेंगे द्रोणाचार्य

गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) को कोचिंग का सबसे बड़ा अवॉर्ड दिया गया।

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 विजेता

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (विनर), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (फर्स्ट रनर-अप), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (फर्स्ट रनर-अप)।

Share This Article
Team@dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.