क्षेत्र के नागदी बांध में एक युवक के डूबने की जानकारी सामने आई है जिसकी सूचना मिलते ही जहाजपुर पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।
युवक को स्थानीय लोगो ने बांध से रेस्क्यू कर बाहर निकाला है ,युवक की उम्र 22 वर्ष की उम्र बताई गई लड़का भीलवाड़ा की कच्ची बस्ती का बताया गया है,जिसे निकाल कर अस्पताल पहुचाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक का जहाजपुर ससुराल है वह यहां ईद के त्योहार पर आया था आज सुबह बांध पर नहाने गया जहा उसका पैर फिसल गया और वह बांध में डूब गया। बताया गया कि युवक तैरना नही जानता था उसी कारण यह हादसा हुआ।
सूचना पर जहाजपुर उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह, नायाब तहसीलदार रामजस सुथार, गिरदावर अमर सिंह पुलिस थाने से राजेन्द्र सिंह ,महेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर मोजूद है। शव को मोर्चरी में रखवा गया है।