यूथ कांग्रेस के चुनावों के परिणाम जारी
शरद शर्मा हुए निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

liyaquat Ali
1 Min Read


Baran News(फ़िरोज़ खान )। सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए यूथ कांग्रेस के चुनावों में बारां जिले से भी यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है।

यूथ कांग्रेस के पुनः निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में आनलाईन मतदान प्रक्रिया के माध्यम से दो दिन तक चले मतदान के उपरान्त प्रदेश युवक कांग्रेस ने मंगलवार 3 मार्च को परिणाम जारी किए।

शर्मा ने बताया कि जिसमें बारां-अटरू विधानसभा अध्यक्ष पद पर सादिक खान, अंता विधानसभा अध्यक्ष पद पर चेतन गौत्तम, उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार नागर, किशनगंज विधानसभा अध्यक्ष पद पर वसीम अकरम मंसूरी तथा उपाध्यक्ष पद पर देव यादव निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार विधानसभा छबडा अध्यक्ष पद पर अंकुर श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष पद पर शेफ अली खान निर्वाचित हुए है।

शर्मा ने बताया कि बारां जिले की यूथ कांग्रेस कार्यकारणी में जिला महासचिव के पद पर मयंक माथोडिया, शिव मेहरा, विनोद मीणा, कुलदीप जाजू, इमरान अंसारी, हितेन्द्र सिंह हाडा निर्वाचित हुए है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.