महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे – सुषमा शर्मा

Women should be aware of their rights - Sushma Sharma

उनियारा /अशोक सैनी। उनियारा में राजकीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को संबोधित करते हुए तालुका विधिक सेवा समिति उनियारा की अध्यक्ष सुषमा शर्मा एसीजेएम ने कहां की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करन चाहिए। और उनको संवैधानिक रूप से मिले मूल अधिकारों मकानों की पूर्ण जानकारी तभी मिल सकती है जब एक महिला स्वय शिक्षित होगी।

साथ ही उन्होंने कहा किसी भी बालिका या महिलाओं को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो वह तालुका विधिक सेवा समिति से जुड़कर विधिक सहायता ले सकती है।

वही इस दौरान मुंसिफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत पूनिया ने कहा बालिकाओं को उनके ऊपर होने वाले लेंगिक अपराधों के मामले में जागरूकता की आवश्यकता है और इसके लिए उनको आत्मविश्वास बढ़ाना होगा और अपराधों के प्रति लड़ना होगा। इस दौरान विद्यालय मैं बालिकाओं को विधि संबंधी कई जानकारियां भी दी गई ।

साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही बालिका संबंधी योजनाएं वह तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वधान में किए जाने वाले विधिक कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के न्यायिक कर्मचारी जसकरण मीणा, आदी मोजुद रहे।