जेटली के निधन पर शोक की लहर, पार्टी के सभी कार्यक्रम निरस्त

liyaquat Ali
3 Min Read

जयपुर

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन का समाचार मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड गई। जेटली के निधन पर भाजपा मुख्यालय पर शोक के तौर पर पहले भाजपा मुख्यालय की स्क्रीन से जन्माष्टमी की शुभकामनाओं का स्लोगन हटाया गया और उसके बाद पार्टी झंडे को झुकाया दिया गया।

भाजपा मुख्यालय में चारों तरफ  लगे पार्टी के झंडों को भी वहां से हटा दिया गया है। जेटली के निधन के बाद प्रदेश भाजपा ने शनिवार को होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रम तथा नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया। उनके निधन पर अनेक भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि अरूण जेटली एक आदर्श व्यक्तित्व के उदाहरण थे। वरिष्ठ नेता के तौर पर और वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अद्वितीय काम किया। चन्द्रशेखर ने कहा कि जेटली शानदार वक्ता, दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन देश तथा भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया, वीरमदेव सिंह जैसास एवं कैलाश मेघवाल ने कहा कि जेटली ने राष्ट्रीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है और उनका निधन देश के लिए एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, ज्ञानदेव आहूजा, अलका गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने कहा कि वे एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे उत्कृष्ट वक्ता थे  और अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने कहा कि जेटली एक संवेदनशील नेता थेए जिन्होंने लम्बे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अन्त हो गया है।

प्रदेश प्रवक्ता मदन दिलावर, मुकेश पारीक, अमित गोयल, पंकज मीणा, जितेन्द्र श्रीमाली, पिंकेश पोरवाल ने कहा कि उनका निधन देश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। अरूण जेटली जी हमारे आदर्श थे एवं पार्टी के सभी दायित्वों को उन्होंने भली-भांति निभाया। उनका सम्पूर्ण जीवन पार्टी को समर्पित रहा है और उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, मन की बात प्रमुख चम्पालाल रामावत, मीडिया सह प्रभारी नीरज जैन, प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक ने अकहा कि उनके निधन से एक युग का अन्त हो गया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *