पत्नी की गला रेतकर हत्या,आरोपी फरार

dainik reporters

अलवर

तिजारा क्षेत्र के जैरोली गांव में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या को लेकर मृतका के चाचा वहीद अहमद निवासी धीरनकी गांव थाना हथीन पलवल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका का विवाह 15 वर्ष पूर्व मुबीन निवासी जैरौली के साथ हुआ था। शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान करता रहता था। मृतका फ रजाना अपने भाई को सारी बात बताया करती थी। मृतका  के 3 लड़कियां और एक लड़का होने के बाद ज्यादा परेशान करने लगा।

रविवार सुबह सूचना मिली कि फरजाना की हत्या कर दी है,जिस पर जैरोली पहुंचे। जहां भतीजी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है। मृतका के चाचा ने आरोप लगाया है कि षड्यंत्र पूर्वक उसकी भतीजी की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया।