विद्यार्थियों ने अवलोकन किया हथियारों की प्रदर्शनी का

Manish Bagdi
1 Min Read

विद्यार्थियों ने अवलोकन किया हथियारों की प्रदर्शनी का

देवली।
सीआइएसएफ आरटीसी में शुक्रवार को निवाई स्थित डॉ. के. एन. मोदी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हथियारों की प्रदर्शन का अवलोकन किया। साथ ऐतिहासिक स्थलो का भी अवलोकन किया।

               इस दौरान डीआईजी दिग्विजयसिंह के निर्देश पर दल ने बल परिसर में विभिन्न हथियारों की प्रदर्शनी व उनके संचालन की जानकारी ली। इसके बाद भ्रमण दल ने नेकचाल तालाब, हनुमान मन्दिर, शहीद स्मारक, पीटी नर्सरी, डील नर्सरी, आयुद्ध, युद्ध कौशल नर्सरी, स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी बैरकों, जेल, फांसीघर, आर्टीफिशियल वॉल व प्रशिक्षण भवन का भ्रमण किया।

                   बल के प्रशिक्षकों ने भ्रमण दल के छात्र-छात्राओं के समक्ष आत्मरक्षा, योगा व कर्वामागा का प्रदर्शन किया। जिससे देखकर विद्यार्थी रोमांचित हो उठे। प्रशिक्षकों ने आधुनिक हथियारों के संचालन का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सहायक कमाण्डेंट अनिता दलाल ने क्लास रुम के जरिए सीआइएसएफ के बारें में जानकारी दी।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *