भरतपुर
भरतपुर के बयाना उपखंड के गांव बरौदा में रविवार को अपने दोस्तों के साथ गांव की पोखर में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि सूरज (12) और शिवा (9 ) पुत्र परमकिशोर निवासी बरौदा सुबह अपने दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गए थे।
जिससे वे उसमें डूब गए और मौत हो गई। लोगों के अनुसार पोखर बरसात और पानी के अभाव में काफी समय से सूखी पड़ी थी। जिसमें से लोग मिट्टी खोदकर ले जाते थे। खोदी गई मिट्टी के कारण पोखर में जगह-जगह गहरे गड्ढे भी बन गए थे। तीन दिन पूर्व यहां हुई बारिश के बाद यह पोखर पानी से लबालब हो गई थी। जिसमें यह गड्ढे भी डूब गए थे। गहराई अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ।