देवली
शहर के बस स्टैंड स्थित गौ शाला में बुधवार सुबह ट्रक यूनियन पदाधिकारियों ने देवली गौ शाला में विकास कार्यों के लिए 1लाख 41 हजार रूपए की सहयोग राशि दी। इस दौरान विकास कार्यों के शिलालेख का अनावरण भी किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में रमेश जिंदल, भीमराज जैन, मौहम्मद हफीज, अब्दुल रसीद, रामेश्वर मित्तल, विनोद मंगल, बालमुकुन्द शर्मा, प्रमोद मंगल, सुरजमल सुवालका, इन्द्र प्रकाश पाण्डेता, आशिक बाबा, खूबचन्द शर्मा, सीताराम बंसल, सुरेन्द्र डीडवानिया, राजकुमार शर्मा, रामचन्द्र चौधरी, अमित गौतम, अरविन्द दाधीच सहित कई जने मौजूद रहे।
गौशाला पधाधिकारियों व ट्रांसपोर्ट पदाधिकारियों ने बताया की सहयोग देने में अब्दुल रसीद, मौहम्मद हफीज, आशिक बाबा, स्व.चौथमल जैन, रामगोपाल मुन्दडा व सुरजमल सुवालका शामिल हैं।