Tonk / टोंक के इस विद्यालय में 28वीं बार ताले टूटे, लगातार चोरियों से पुलिस पर सवालिया निशान

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News (फिरोज़ उस्मानी )। एक बार फिर चोरों ने हाट बाजार स्थित रा.बा.उच्च. प्रा. विद्यालय को निशाना बनाया है। चोरों ने 28 वी बार यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने विद्यालय के ताले तोडक़र गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस पहुची। इससे पूर्व भी इस विद्यालय में कई बार चोरियां हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस इन चोरियों को रोकने में असफल रही है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के हाट बाजार में स्थित रा.बा.उच्च. प्रा. विद्यालय के ताले तोड़ अज्ञात चोर कार्यालय में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए है। सुबह जब विद्यालय कर्मचारी स्कूल पहुचें तो विद्यालय के ताले टूटे मिले। जिस पर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि उक्त स्कूल में ये 28 वी चोरी है।

लगातार चोर विद्यालयों को निशाना बनाते रहें है। चार फरवरी 2019 में भी विद्यालय से चोर पौषाहार सहित गैस सिलेंडर इत्यादी चुरा ले गए थे। एक ही विद्यालय में लगातार चोरियां पुलिस पर निशानिया सवाल खड़ा करती है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.