Tonk तहसील तक पहुँचा CAA व NRC, टोंक तहसीलदार पर मनमर्ज़ी का आरोप

liyaquat Ali
2 Min Read

जन्म प्रमाण पत्र के कटवा रहे है चक्कर

Tonk News(फ़िरोज़ उस्मानी)। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऐसी क्या ज़रूरत पड़ गई, जिसको जाना है, वो जाएगा ही। और ऐसे ही कई सवाल कर लोगों को बेवजह परेशान करने के आरोप टोंक तहसीलदार सुरेश कुमार शर्मा पर लग रहे है। जिसके चलते आज लोगों ने टोंक तहसील में जमकर हंगामा किया।

कांग्रेस पार्षद अताउल्लाह खान व पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी बरकात हसीन और एहसान बाबा वरिष्ठ कांग्रेसी ने टोंक तहसीलदार सुरेश कुमार शर्मा पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले लोगो के साथ बदसलूकी कर परेशान करते है। लोगो के दस्तावेजों में कई तरह के कमियां बताकर चक्कर कटवा रहे है।


CAA व NRC के लिए अपनी नागरिकता साबित करने के लोग अपने दस्तावेज बनाने में लगे है, इसी क्रम में कई 50 से 60 वर्ष पुराने जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी लोग पहुच रहे है।

लेकिन टोंक तहसीलदार सुरेश कुमार शर्मा आनाकानी करते है। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार सरकारी नियमो का हवाला देकर कई शपथ पत्र बनवा रहे है। जबकि नियमानुसार सभी दस्तावेज देने के बाद भी कोई ना कोई कमी निकाल देते है।

वही दूसरी और तहसीलदार सुरेश कुमार शर्मा का कहना है कि कई फ़र्ज़ी मामले पकड़े है, जिसके चलते पूरी जांच कर के ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। लोग दलालो के जरिये अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में फंस रहे है। कई लोग सन 50 से 60 वर्ष तक के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुच रहे है, ऐसे में उनसे गवाहों को लाने सहित शपथ पत्र मांगा जाता है। पूरी जांच के बाद ही में हस्ताक्षर करता हूं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.