Tonk News /Dainik reporter – जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार देर रात को हुई बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं व बादलों के चलते सर्दी का असर बढ़ गया और एकाक मौसम परिवर्तन भी हो गया।
अचानक मौसम बदलने से ठंड के साथ ही लोग शुक्रवार को दिन भर मौसम को देखकर गर्म कपड़ो में लिपटे हुए नजर आए और सर्दी की दस्तक असर बढऩे के साथ ही शहर में गर्म व्यंजनों की दुकानो पर खरीददारी का दौर बढऩे लग गया है।
जिला मुख्यालय पर गुरुवार देर रात को मौसम बदलने के साथ ही बारिश हुई और शुक्रवार को सूर्य देव के द्रर्शन भी देरी हुए व धूप भी सही ढंग से नही निकली एवं बादल छाएं रहे। जिससे ठंड का असर बढ़ गया और लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए सुबह से ही घरो से अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए गर्म कपड़ो में लिपटे हुए नजर आएं।