Tonk / पूर्व सरपंच हत्याकांड को लेकर सर्व समाज ने जताया आक्रोश

liyaquat Ali
3 Min Read

घण्टाघर पर धरना देकर बैठे ,15 दिन और समय दिया प्रशासन को


Tonk news (फिरोज़ उस्म्मानी)। ग्राम पंचायत लाम्बा के पूर्व सरपंच महेन्द्र मीणा की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में परिजनों सहित सर्व समाज के लोगों ने आज जमकर विरोध पर्दशन किया। हज़ारो की संख्या में लोग नेहरू पार्क में जमा हो गए। वहाँ सभा आयोजित कर भारी भीड़ के रूप में शहर के मुख्य बाज़ारों से होते हुए रैली के रूप में निकले। घण्टाघर पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने एक बार फिर आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

आज ज़िला पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगो का आक्रोश देखने को मिला। ग्राम पंचायत लाम्बा के पूर्व सरपंच महेन्द्र मीणा की हत्या का राज खोलने की मांग को लेकर सर्व जाति के लोग नेहरू पार्क में पहुचे। वहाँ एक सभा आयोजित की गई। सभा के बाद लोग शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए, घण्टाघर पर धरने पर बैठ गए।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को लेकर ढिलाई बरत रही है, पुलिस हत्या को दुर्घटना का रूप दे रही है। कई बार प्रशासन को चेताया गया था कि महेंद्र मीणा के हत्या का राज़ खोले। लेकिन बार बार पुलिस केवल आश्वासन देती आ रही है। पुलिस के इस रवैये के चलते सर्व समाज आंदोलन करने पर मजबूर है। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन ने 15 दिन का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग धरने से उठे।

ये है मामला

25 जनवरी 20 को पुलिस थाना मेहंदवास में एफआईआर दर्ज हुई थी कि सरपंच महेन्द्र सिंह मीण की अज्ञात कारणों से हत्या हुई है। पीडि़त परिवार 25 जनवरी से शांतिपूर्वक पुलिस अधीक्षक के पास आ रहे है। बार-बार उक्त घटना का राज खोलने की मांग कर रहे है।

परन्तु आज तक भी हत्या के कारणों का खुलासा नही हो गया। इस मौके पर मृतक सरपंच महेन्द्र मीणा के भाई हनुमान मीणा, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष रामफूल मीणा, ब्लाक अध्यक्ष तुलसीराम मीणा, पूर्व पार्षद अशोक बैरवा, एडवोकेट बाबूलाल गुनसारिया, मूकराम मीणा, गौरव शर्मा, रामरेश नागर, राजकुमार मीणा, लेखराज मीणा, मनराज गुर्जर, हर्षराज, चंचल जैन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा, कुलदीप परिहार, अभिषेक, महेन्द्र काबरा मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.