Tonk / पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को आज पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से न्यायालय ने उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म की ये घटना बुधवार को उनियारा थाना क्षेत्र में घटी थी।

पुलिस उपाधीक्षक व जांच अधिकारी जग्गुराम पुनिया ने बताया कि बुधवार को उनियारा थाना क्षेत्र में आरोपित पांच वर्षीय बालिका को बहला फुसला कर एक बाड़े में के गया था। जहाँ उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बालिका को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने जब बालिका के कपड़े खून से सने देखे तो घटना का पता लगा।

जिस पर परिजनों ने उनियारा थाना में मामला दर्ज कराया। आरोपित पीड़िता का रिश्ते में भाई लगता है। उनके मकान के पास ही रहता है। गंभीर हालत में बालिका को सआदत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताश के बाद आज पोक्सो कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित को 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.