
Tonk news (फ़िरोज़ उस्मानी) । टोंक जिले टोंक के नगरफोर्ट क्षेत्र के दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कल दोनों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसको लेकर शहर में अफवाहों का दौर गरम था। लोग अलग अलग कयास लगाते दिखे थे।
कोरोना के दो संदिग्ध मिलने पर चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया था। चिकित्सा विभाग ने भी अब राहत की सांस ली है।
दोनों को सआदत हॉस्पिटल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
टोंक के नगरफोर्ट क्षेत्र के दंपति इंडोनेशिया से हनीमून मनाकर वापस लौटे थे। विदेश से वापस आने पर 26 वर्षीय पति को खांसी व बुखार के लक्षण सामने आए। इसी तरह के लक्षण युवक के 58 वर्षीय पिता में भी देखे गए। लक्षण सामने आने पर चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर चिकित्सा विभाग की टीम पिता पुत्र को टोंक सआदत हॉस्पिटल में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। हालांकि पत्नी को कोरोना के लक्षण नही मिलने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा था। पिता पुत्र के सेम्पल लेकर जांच के लिए जयपुर भिजवाए गए है। संदिग्धों के आस पड़ोसियों को भी उनके घर से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी थी।